श्रीराम तीर्थ। माता सीता के पुत्र लव-कुश की जन्मस्थली माने जाने वाले पावन भगवान वाल्मीकि तीर्थ के पवित्र सरोवर की सफाई की कार सेवा शुरू कर दी गई है। धूणा साहिब ट्रस्ट के गद्दीनशीन संत मलकीत नाथ, संत गिरधारी नाथ, संत सेवक नाथ तथा ओम प्रकाश गब्बर की मौजूदगी में ऐतिहासिक बजरंग बली श्री हनुमान मंदिर के समीप स्थित सरोवर से गार और मिट्टी निकालने का कार्य शुरू किया गया। इसके लिए जेसीबी
सहित करीब दस मशीनों की सहायता ली जा रही है। संत मलकीत नाथ ने उम्मीद जताई कि आगामी 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस जयंती के अवसर पर सरकार की ओर से विकसित स्वरूप में इस कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे तीर्थ स्थल पर चल रही कार सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग दें।

